Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी, समर्थन में आए राकेश टिकैत

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवान अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसानों ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को समर्थन देने की घोषणा की है। इसके तहत पहलवानों के समर्थन में किसान नेता राकेश टिकैत भी जंतर मंतर पहुंच गए हैं और बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसी उम्मीद है कि, पहलवानों के प्रदर्शन के सिलसिले में आज जंतर मंतर पर महापंचायत आयोजित की जाएगी।

दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है और जंतर मंतर के पास पहलवानों के धरना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी एंट्री प्वाइंट्स पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। WFI सुप्रीमो बृजभूषण शरण सिंह पर महिला एथलीटों ने यौन उत्पीड़न का आरोप है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। WFI प्रमुख ने आरोपों को खारिज करते हुए मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।

जानकारी के अनुसार, सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने करीब 300 पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया है। बाहरी दिल्ली में पुलिस ने 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है और टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है जो बहादुरगढ़ (हरियाणा) से जुड़ता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *