मथुरा : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर मथुरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर निगम के भूतेश्वर स्थित कार्यालय से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा करीब 25 किलोमीटर का सफर तय कर योद्धा चौक पर पूरी हुई। यात्रा के दौरान जिले के आला अधिकारी पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय जयकार करते हुए निकली इस बाइक रैली में सौ से ज्यादा बाइक शामिल हुई।
तिरंगा बाइक रैली
शुक्रवार की सुबह मथुरा वृंदावन नगर निगम के भूतेश्वर स्थित मुख्य कार्यालय पर अलग नजारा था। यहां नगर आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया था। नगर निगम ऑफिस पर सुबह ही जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, SSP श्लोक कुमार,नगर आयुक्त ओजस्वी राज बाइक के साथ पहुंचे। इसके बाद बाइक चला रहे अधिकारियों ने हेलमेट पहना और शुरू हो गई तिरंगा बाइक रैली।

नगर आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया था।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की रैली
भूतेश्वर तिराहा के निकट स्थित नगर निगम मथुरा वृंदावन के कार्यालय से भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा रैली में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल, क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा, एस पी सिटी राजीव कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

भूतेश्वर तिराहा के निकट स्थित नगर निगम मथुरा वृंदावन के कार्यालय से भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
यहां से होकर निकली बाइक रैली
बाइक तिरंगा रैली का आरंभ नगर निगम मथुरा वृन्दावन के कार्यालय से हुआ। वहां से तिरंगा रैली भूतेश्वर तिराहा, डीग गेट, गोविंद नगर पुलिस थाना, श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर गेट नंबर 3, रामलीला मैदान,महाविद्या कॉलोनी, अग्रसेन-मसानी चौराहा ,बिरला मंदिर, टी एफ सी तिराहा, वृन्दावन 100 फुटा रोड, प्रेम मंदिर तिराहा, रमन रेती पुलिस चौकी,वृंदावन परिक्रमा मार्ग,अटाला चुंगी चौराहा, टी एफ सी तिराहा,बिरला मंदिर, डीग गेट पुलिस चौकी,दरेसी रोड, कोतवाली रोड, होली गेट,टैंक योद्धा चौक पर जाकर पूरी हुई।

