Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर:MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें

नई दिल्ली : यूपी में बारिश से गंगा, यमुना और शारदा समेत 11 नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं। राज्य के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में बादल फटने के बाद बाढ़ से दो शेल्टर बह गए। हादसे में 5 सैन्यकर्मी लापता हैं। अपर सुबनसिरी में लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हुई।

मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में बारिश जारी है। एमपी के 12 जिलों और राजस्थान के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

हिमाचल में बिलासपुर-सोलन सीमा के पास लैंडस्लाइड से 114 सड़कें बंद हैं। 30 जून से बारिश से जुड़े हादसों में 78 लोगों की मौत हो चुकी है।

ओडिशा में भारी बारिश से 6 जिलों में बाढ़ आ गई। प्रशासन ने 41 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 429 गांव प्रभावित हुए हैं।

यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। उन्नाव में सड़कों पर नाव चल रही हैं।

यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। उन्नाव में सड़कों पर नाव चल रही हैं।

बिहार के समस्तीपुर में गंगा की सहायक नदी का जलस्तर बढ़ने से 10 गांवों की 50 हजार की आबादी प्रभावित है। बच्चे नाव से स्कूल जा रहे हैं।

बिहार के समस्तीपुर में गंगा की सहायक नदी का जलस्तर बढ़ने से 10 गांवों की 50 हजार की आबादी प्रभावित है। बच्चे नाव से स्कूल जा रहे हैं।

झारखंड के पलामू में कोयल नदी में बाढ़ आ गई। निचले इलाकों में पानी भर गया है।

झारखंड के पलामू में कोयल नदी में बाढ़ आ गई। निचले इलाकों में पानी भर गया है।

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार दोपहर को बारिश के पानी में कई सड़कें डूब गईं। कई लोगों की गाड़ियां भी खराब हो गईं।

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार दोपहर को बारिश के पानी में कई सड़कें डूब गईं। कई लोगों की गाड़ियां भी खराब हो गईं।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिस और धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिस और धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश से थल-मुनस्यारी सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। सड़क पर मलबे का ढेर लग गया है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश से थल-मुनस्यारी सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। सड़क पर मलबे का ढेर लग गया है।

दक्षिणी बंगाल में 18 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

IMD ने शनिवार को जारी बुलेटिन में कहा है कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में 18 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है।

इस इलाके में तेज हवाएं चलेंगी जिनकी रफ्तार 35 से 45kmph होगी। कभी-कभी ये 55kmph तक पहुंच सकती है। इस दौरान मछुआरों को मंगलवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा 16 और 17 अगस्त को कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में भी भारी बारिश हो सकती है।

सिक्किम के रिम्बी टिम्ब्रोंग में भूस्खलन के बाद परिवार शिफ्ट किए गए

सिक्किम प्रशासन ने ग्यालशिंग जिले के युक्सम सब-डिविजन के तहत 11-रिम्बी टिम्ब्रोंग GPU में हाल ही में हुए भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को तुरंत दूसरी जगह भेजने का निर्देश दिया है।

पश्चिमी सिक्किम के रिम्बी और सिंगलिटम गांवों में भारी भूस्खलन को लेकर डर पैदा हो गया है। कई घर खतरे की चपेट में हैं और रिम्बी में लगभग 28 परिवारों के खतरे में होने की खबर है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *