Breaking
Sun. Oct 18th, 2026

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने हाथरस में चीनी बांटी:गरीब लोगों को सस्ती रेट पर उपलब्ध कराई चीनी, लगी लोगों की भीड़

हाथरस : राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी की हाथरस इकाई ने आज रविवार को महंगाई के विरोध में चीनी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी ने मुरसान गेट बोहरे वाली देवी से सुबह 8 बजे 30 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी का वितरण शुरू किया। यह कार्यक्रम केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का हिस्सा था।

इस पहल की घोषणा जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय और भाजपा के पूर्व विस्तारक संजीव गोयल ने की थी। उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए गरीब, असहाय, मजदूर और आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। कार्यक्रम में कुल 5 क्विंटल चीनी का वितरण किया गया, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को 30 रुपये में एक किलो चीनी दी गई।

यह रहे मुख्य रूप से मौजूद

चीनी वितरण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा एडवोकेट, जिला मंत्री मनोज उपाध्याय और जिला कार्यकारिणी सदस्य जय नारायण शर्मा ने विशेष सहयोग दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय, संजीव गोयल, रिटायर्ड आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर, जिला मंत्री अभिषेक पाठक, जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कुमकुम ठाकुर, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश भारद्वाज, व्यापार प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष राम कुमार वर्मा, सासनी नगर अध्यक्ष कालू पंडित, सासनी नगर मंत्री आर्यन उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन द्विवेदी, ललितेश सक्सेना, मुरसान नगर अध्यक्ष हरेंद्र उपाध्याय, जिला मंत्री अरुण शर्मा, वार्ड अध्यक्ष 26 मुकेश कुमार, वार्ड मंत्री 12 देवांशु भारद्वाज और सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋतु कुमार गौतम सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *