Breaking
Tue. Sep 1st, 2026

ममता बनर्जी की भतीजी ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटकी मिलीं; नौकरी जाने के बाद डिप्रेशन में थीं

  • पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से दुखद खबर सामने आई है, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी वृष्टि मुखर्जी बीरभूम स्थित अपने आवास पर फंदे से लटकी मिलीं

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित अपने आवास पर फंदे से लटकी मिलीं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर रामपुरहाट इलाके के कुसुम्बा गांव में उनके घर की दूसरी मंज़िल के एक कमरे से 28 वर्षीय वृष्टि मुखर्जी का शव बरामद किया गया। उन्होंने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच चल रही है। मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम और दूसरी जरूरी जांच के बाद ही चलेगा।

ममता बनर्जी के ममेरे भाई की बेटी थीं वृष्टि

बता दें कि वृष्टि, ममता बनर्जी के ममेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी थीं। निहार रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। परिवार का ननिहाल रामपुरहाट के कुसुम्बा गांव में है। वे एक स्थानीय स्कूल में ग्रुप-सी कर्मचारी थीं। परिवार वालों के मुताबिक, वृष्टि मुखर्जी पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था।

वृष्टि मुखर्जी का शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला।

सरकारी स्कूलों में भर्ती रद्द होने के बाद गई थी नौकरी

परिवार वालों ने बताया कि कथित भ्रष्टाचार के कारण सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नियुक्तियों को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनकी नौकरी चली गई थी। भर्ती घोटाले की जांच में सेंट्रल एजेंसियों को पता चला कि लगभग 90% OMR शीट में गड़बड़ी थी। जांच में वृष्टि मुखर्जी समेत कई उम्मीदवारों का नाम सामने आया, जिन्हें कथित तौर पर फायदा मिला था। इसके बाद कानूनी कार्रवाई हुई और वृष्टि की नौकरी चली गई। इसके अलावा उनके पति के साथ तलाक का केस भी चल रहा था।

पार्टी कार्यालय में मिला था आशीष बनर्जी का शव

बता दें कि दो हफ्ते पहले भी पूर्व सीएम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रामपुरहाट से 5 बार विधायक रहे आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले में रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मिला था। पुलिस ने मौके से एक नोट भी बरामद किया था। आशीष बनर्जी पश्चिम बंगाल सरकार में स्कूल शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे। 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी के ध्रुबा साहा से हार का सामना करना पड़ा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *