मथुरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा दौरे पर हैं। सीएम 1051 करोड़ रुपए की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। कार्यक्रम में पीएम आवास योजना (शहरी) और सीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को 72 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि भी वितरित की है।
सीएम ने वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में 42 करोड़ रुपए की लागत से बने श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। करीब 20 हजार वर्ग मीटर में बने इस अत्याधुनिक सभागार में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
कार्यक्रम में बीजेपी नेता श्रीकांत शर्मा ने कहा- यमुना में गिरने वाले 36 नालों में से 4 नालों को टेप किया जा चुका है। अब 4 नाले बाकी हैं। इन्हें भी अक्टूबर तक टेप कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए काम लगातार जारी है।
विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात में मथुरा में ही रुकेंगे। शुक्रवार को वह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मथुरा और वृंदावन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा दौरे पर हैं। यहां उन्होंने संतों से मुलाकात कर उनका स्वागत-सम्मान किया।

मथुरा में सीएम 1051 करोड़ रुपए की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।

शिलान्यास कार्यक्रम में मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहा-श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह कलाकारों के लिए वरदान साबित होगा।
लोक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियां देकर योगी का स्वागत किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा पहुंचने पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। लोक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। पंडा-पुरोहित समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
संतों से मुलाकात और बच्चों का अन्नप्राशन
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान प्रो-पुअर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वृक्षारोपण और संतों से मुलाकात करेंगे। बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराएंगे।
विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कामों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया
मुख्यमंत्री के मथुरा दौरे से पहले पुलिस ने कुछ कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया है। कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के आवास पर पुलिस तैनात की गई है।
नजरबंदी पर कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

