Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

इमरान खान रिहा, पाक सुप्रीम कोर्ट का इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश करने का सख्त आदेश

नई दिल्ली : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान को बड़ी राहत मिली है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने कहाकि, इमरान खान को तुरंत रिहा करें। इमरान खान की गिरफ्तारी गैरकानूनी और अवैध है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इमरान को 12 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश जारी किया। रिहाई के तुरंत बाद इमरान खान ने कहाकि, मुझे हाईकोर्ट से अगवा किया गया था। मुझे लाठियों से पीटा गया। सुरक्षा को देखते हुए पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने एक बैठक बुलाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ जस्टिस ने इमरान से हालचाल पूछा। इस पर खान ने कहा- मुझे गिरफ्तार नहीं, अगवा किया गया था। कस्टडी में मारपीट की गई। चीफ जस्टिस ने कहा- हम आपको रिहा करने का हुक्म दे रहे हैं। लेकिन आपकी गिरफ्तारी के बाद मुल्क में जो हिंसा हुई, आपको उसकी निंदा करनी होगी।

रिहाई के बाद इमरान ने कहा- मेरी गिरफ्तारी ऐसे की गई, जैसे मैं कोई आतंकी हूं। क्रिमिनल जैसा सलूक किया गया। डंडों से पीटा गया। 145 से ज्यादा फर्जी केस डाल दिए गए। मेरी गिरफ्तारी के बाद देश में क्या हुआ, मुझे नहीं पता। मैं नहीं चाहता कि देश में हालात खराब हों।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed