हल्द्वानी : अगर आप 13 या 14 सितंबर को कैंची धाम, भवाली या भीमताल जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। वीकेंड और गणेश चतुर्थी के चलते कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए नैनीताल पुलिस ने दो दिनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है।
सबसे खास बात यह है कि बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले निजी वाहनों को सीधे कैंची धाम ले जाने के बजाय निर्धारित पार्किंग में खड़ा करना होगा। वहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित डायवर्जन और पार्किंग प्लान का पालन करें।

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।



