Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

कर्नाटक : रुझानों में कांग्रेस को मिल गया बहुमत, बीजेपी का टूटा गुरुर

नई दिल्ली : कर्नाटक में रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इस बीच कांग्रेस ने 12 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दावा कर रहे है कि कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रही हैं।

कर्नाटक में रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इससे पार्टी में जश्न मनाया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर कहा, जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।

कांग्रेस का दावा- भारी बहुमत से बनाएंगे सरकार
कर्नाटक चुनाव परिणामों में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है। इस पर खुशी जताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हम भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम का नकारात्मक, विभाजनकारी अभियान काम नहीं आया।

कर्नाटक : कुल सीटें-224, बहुमत के लिए चाहिए 113
देखें कौन कितनी सीटों पर आगे –
BJP – 79
Congress – 114
JDS -26
Others – 05

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *