Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

कर्नाटक में सरकार बनाने में जुटी कांग्रेस, जीते हुए विधायकों को बेंगलुरु आने का निर्देश

नई दिल्ली : कर्नाटक में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करने नजर आ रही है। नतीजों से उत्साहित हो कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर पार्टी ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। कर्नाटक में जीते हुए विधायकों को सीधे बेंगलुरु पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए बकायदा तीन जगहों पर हेलीकॉप्टर भेंजे गए हैं।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 12 बजे विधायकों की एक मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें सीएम पद के उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। दूसरी ओर बात इस समय तक की गिनती की करें तो तीन घंटे की गिनती के बाद कांग्रेस अभी 116 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक में भाजपा का तिलिस्म टूट गया है। पार्टी अभी 72 सीटों पर आगे चल रही है। 224 सीटों वाले कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 113 सीटों पर जीत हासिल करना जरुरी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *