Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

गुरुग्राम में लेडी बाइकर सिया को कार से कुचलने की कोशिश! हत्या के प्रयास की धारा भी लगाई गई, पकड़ा गया आरोपी

  • गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर BNS की धारा 109 यानी हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी है
  • CCTV फुटेज के विश्लेषण के बाद गुरुग्राम पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी।
  • महिला बाइक राइडर सिया को टक्कर मारने का आरोपी कल्याण बैंसला हिरासत में।
  • हादसे के बाद सिया ने खुद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

गुरुग्राम: दिल्ली-NCR में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। CCTV फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद पुलिस ने केस में हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS जोड़ दी है। बता दें कि इस धारा में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला की तलाश में 3 टीमें लगाई गई थीं। इनमें से एक टीम राजस्थान पहुंची थी और आरोपी को दौसा से हिरासत में ले लिया गया है, जहां से उसे गुरुग्राम लाया जाएगा।

CCTV फुटेज के बाद बदली जांच की दिशा

गुरुग्राम पुलिस ने गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले का स्वतः संज्ञान लिया था। इसके बाद थाना सेक्टर-56 में केस दर्ज किया गया और घटना की गहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। CCTV में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में BNS की धारा 109, यानी हत्या के प्रयास की धारा, जोड़ दी है। पुलिस के मुताबिक इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की सजा हो सकती है।

पुलिस की पकड़ के बाहर है आरोपी

इस मामले में आरोपी की पहचान कल्याण बैंसला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना के कई घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामला रविवार सुबह करीब 8 बजे का है। महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान उर्फ सिया अपने दोस्तों के साथ बाइकिंग कर रही थीं। इसी दौरान गोल्फ कोर्स रोड पर आरोपी ने कार से उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सिया बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। घटना का वीडियो उनकी बाइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था।

सिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

हादसे के बाद सिया ने खुद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से वायरल हुआ और गुरुग्राम पुलिस ने इसका स्वतः संज्ञान लिया। सिया ने बाद में एक और वीडियो शेयर कर आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपी काफी दूर से उनका पीछा कर रहा था और इसके बाद जानबूझकर उनकी बाइक को कार से टक्कर मारी। सिया के मुताबिक इस घटना में उनकी जान भी जा सकती थी। उनका कहना है कि वीडियो में साफ दिखाई देता है कि टक्कर जानबूझकर मारी गई।

कार दोस्त की, आरोपी ने झूठ बोलकर ली थी

जांच में यह भी सामने आया है कि जिस कार से सिया की बाइक को टक्कर मारी गई, वह मनीष नाम के व्यक्ति की है। बताया जा रहा है कि मनीष आरोपी कल्याण बैंसला का दोस्त है। मनीष के मुताबिक कल्याण ने उससे झूठ बोलकर कार ली थी। इसके बाद इसी कार से गोल्फ कोर्स रोड पर सिया की बाइक को टक्कर मारी गई। पुलिस ने कार का पता लगा लिया है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

कौन है आरोपी कल्याण बैंसला?

पुलिस के मुताबिक आरोपी कल्याण बैंसला हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। वह पलवल में जिम चलाता है। बताया गया है कि वह खुद को पहलवान और कबड्डी खिलाड़ी भी बताता है। घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। गुरुग्राम पुलिस ने साफ कहा है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *