- यूपी सरकार ने 15 हजार 12 पदों पर टीचर्स भर्ती निकाल दी है, आज से आवेदन शुरू हो गया है और इसकी आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है
योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका आ गया है। यूपी में 15 हजार 12 पदों पर आज (बुधवार को) से भर्ती शुरू हो गई है। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक के पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
11 हजार से ज्यादा सहायक अध्यापक पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन में 897 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी, 11 हजार 508 सहायक अध्यापक शहरी और 2 हजार 607 प्रवक्ता पदों पर भर्ती होगी। जान लें कि 15 हजार 12 पदों के लिए दो विज्ञापन जारी किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अलग-अलग है।
| पद का नाम | पदों की संख्या | आवेदन शुरू होने की तारीख |
| सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) | 897 | 16 सितंबर |
| सहायक अध्यापक (शहरी) | 11,508 | 16 सितंबर |
| प्रवक्ता (पीजीटी) | 2,607 | 18 सितंबर |
| कुल पद | 15,012 |
सहायक अध्यापक पदों पर आज से आवेदन शुरू
जान लें कि 12 हजार 405 सहायक अध्यापक पदों के लिए 16 सितंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। वहीं, पीजीटी के 2 हजार 607 पदों के लिए 18 सितंबर से आवेदन स्टार्ट हो जाएंगे। इसमें वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू है।
आवेदन की अंतिम तारीख और फीस की जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 16 सितंबर 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख | 15 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख | 15 अक्टूबर 2026 |
| संशोधन की अंतिम तारीख | 19 अक्टूबर 2026 |
| प्राथमिक शिक्षक परीक्षा की तारीख | 3-4 दिसंबर 2026 |
| सामान्य/OBC/EWS आवेदन शुल्क | 1,000 रुपये |
| SC/ST आवेदन शुल्क | 500 रुपये |
| दिव्यांग अभ्यर्थियों का शुल्क | 300 रुपये |
| फीस भुगतान का माध्यम | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI |
| उम्र की गणना | 1 जुलाई 2026 के मुताबिक |
| न्यूनतम आयु | 21 साल |
| अधिकतम आयु | 40 साल |
| उम्र में छूट | उत्तर प्रदेश UPESSC प्राथमिक शिक्षक परीक्षा नियम, विज्ञापन संख्या 05/2026 के मुताबिक |
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया था कि टीचर बनना है तो अब TET पास करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि अगर कोई टीचर नई नौकरी या फिर प्रमोशन चाहता है, तो टीईटी पास किए बगैर उसका कोई भी दावा सही नहीं माना जाएगा।

