Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

MP में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत:इनमें 7 ओडिशा के; नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर दर्शन करने गए थे, लोगों ने किया चक्काजाम

आगर मालवा : मध्य प्रदेश के आगर-मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में कार बहने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं। 7 मृतक ओडिशा के हैं, जबकि कार ड्राइवर अरुण गोयल आगर-मालवा के बड़ौद का रहने वाला था। सभी श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने उज्जैन से कार किराए पर ली थी।

एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि घटना रात करीब 3 बजे की है। पुलिस मंदिर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में मौत का कारण डूबना सामने आया है। ड्राइवर समेत 6 लोगों की पहचान हो गई है।

ड्राइवर के अलावा मरने वालों में राधा रानी बहेरा, ज्ञानेंद्र कुमार बहेरा, रितारानी पत्नी ज्ञानेंद्र बहेरा, कृष्णा राजवीर पुत्र शिवप्रसाद बहेरा और शिवप्रसाद बहेरा शामिल हैं

अंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। अंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया गया है और नगर बंद की तैयारी की जा रही है।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कलेक्टर, एसपी दिलीप कुमार सोनी और एएसपी रवींद्र कुमार बोयट समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे में 3.7 इंच बारिश

नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे में 3.7 इंच बारिश हुई। रात में तेज बारिश के बाद नाले का पानी बढ़ गया। कार बहते हुए पुलिया से करीब 100 मीटर दूर चली गई। सुबह पानी उतरने पर कार की छत दिखाई दी।

स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की मदद से कार निकाली गई। सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए।

स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला जा रहा।

स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला जा रहा।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस की टीम शव लेकर जा रही।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस की टीम शव लेकर जा रही।

नाले से शवों को बाहर निकालकर ले जाते ग्रामीण।

नाले से शवों को बाहर निकालकर ले जाते ग्रामीण।

पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा रहे।

पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा रहे।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शवों को कार से निकाल रहे।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शवों को कार से निकाल रहे।

कार के अंदर से शवों को निकालते दिख रहे स्थानीय लोग।

कार के अंदर से शवों को निकालते दिख रहे स्थानीय लोग।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतरे।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतरे।

सागर में बस और कार की भिड़ंत, 3 की मौत

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार बस और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में उतर गई।

कलेक्टर बोले- सुबह पानी कम होने पर दिखी कार की छत

कलेक्टर शेर सिंह मीणा ने बताया- सुबह नाले का पानी कम होने पर कार की छत दिखाई दी, जिसकी सूचना स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस और तहसीलदार को दी। इसके बाद पुलिस, मजिस्ट्रेट और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कार को बाहर निकाला। कार से 8 शव मिले, जिनमें 5 अडल्ट और 3 बच्चे शामिल हैं।

कलेक्टर ने बताया- ब्रिज के दोनों ओर स्थायी लोहे की बैरिकेडिंग लगी है। ऐसे में कार ब्रिज से बहकर यहां पहुंची या किसी दूसरे रास्ते से नाले में गिरी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। परिवारों से संपर्क किया जा रहा है और अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास चल रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *