Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

योगी-अमित शाह गोल्फ कार्ट में बैठकर नोएडा एक्सपो पहुंचे: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे, 2 लाख करोड़ के बिजनेस की उम्मीद

नोएडा : नोएडा में गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी गोल्फ कार्ट में बैठकर एक्सपो पहुंचे। दोनों नेताओं ने स्टॉलों को देखा और प्रोडक्ट्स की जानकारी ली। थोड़ी देर में अमित शाह यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगे।

29 सितंबर तक चलने वाले ट्रेड शो का यह चौथा एडिशन (संस्करण) है। इस बार जापान, रूस, वियतनाम, ऑस्ट्रिया, सिंगापुर और बेलारूस पार्टनर के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। 85 देशों से 600 से ज्यादा खरीदार पहुंचने की संभावना है।

आयोजकों को इस बार 2 लाख करोड़ रुपए के व्यापार की उम्मीद है। ट्रेड शो में यूपी के पारंपरिक उत्पादों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, EV, डिफेंस, IT और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस बार 2,500 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं।

‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूजीन’ के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक व्यंजन और स्थानीय खाद्य संस्कृति भी पेश की जाएगी। हर दिन सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 5 दिनों में 4.5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है।

कसी हुई कॉपीगृहमंत्री शाह और सीएम योगी गोल्फ कार्ट में बैठकर एक्सपो पहुंचे। शाह ने हाथ जोड़कर ट्रेड शो में मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

कसी हुई कॉपीगृहमंत्री शाह और सीएम योगी गोल्फ कार्ट में बैठकर एक्सपो पहुंचे। शाह ने हाथ जोड़कर ट्रेड शो में मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

इसके बाद सीएम योगी और अमित शाह ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और प्रोडक्ट्स की जानकारी ली।

इसके बाद सीएम योगी और अमित शाह ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और प्रोडक्ट्स की जानकारी ली।

गृहमंत्री और सीएम योगी ने अफसरों से एक्सपो की तैयारियों और आयोजन की जानकारी भी ली।

गृहमंत्री और सीएम योगी ने अफसरों से एक्सपो की तैयारियों और आयोजन की जानकारी भी ली।

यूपी के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है।

यूपी के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है।

योगी ने शाह को राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट की

सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह मंच पर पहुंच गए हैं। सीएम ने गृहमंत्री को राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट की।

4 लेयर की सुरक्षा में ट्रेड शो, 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास 4 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनता को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जा चुकी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *