Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

नितिन नवीन बोले-राहुल गांधी पूछते हैं क्यों बीजेपी-सरकारें आती हैं:जवाब-जनता की सेवा और काम करने पर आशीर्वाद वोट के रूप में मिलता है

जयपुर : जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी पूछ रहे थे कि क्यों बीजेपी सरकारें लगातार आती हैं। क्यों उनके नेता कहते हैं कि 25 साल तक बीजेपी की सरकार आएगी। मैं आपके सामने बताना चाहता हूं यह विश्वास जनता की सेवा और जनता के लिए काम करने से आता है।

नेता प्रतिपक्ष आप पूछते हैं कि कैसे आते हैं तो सवालों का जवाब देता हूं। पूरे देश में 4 करोड़ गरीबों का आवास बनता है तो वो आशीर्वाद वोट के रूप में मिलता है। 12 करोड़ महिलाओं के शौचालय बनता है, 75 लाख रेहड़ी वालों को पीएम स्वनिधि का लाभ मिलता है तो उनका आशीर्वाद वोट के रूप में मिलता है।

नितिन नवीन बोले- पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि दीपक की पहचान उससे होती है कि उसने कितनी दूर तक उजाला पहुंचाया। उन्होंने अंत्योदय शब्द दिया। नितिन नवीन ने दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती समारोह में ये बात कही।

दादिया में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

दादिया में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

विधायक अनिता भदेल और दीप्ति माहेश्वरी को मंच के सामने वाले ब्लॉक में जगह नहीं मिली। दोनों मंच के दायीं तरफ वाले ब्लॉक में पीछे की सीट पर बैठीं।

विधायक अनिता भदेल और दीप्ति माहेश्वरी को मंच के सामने वाले ब्लॉक में जगह नहीं मिली। दोनों मंच के दायीं तरफ वाले ब्लॉक में पीछे की सीट पर बैठीं।

मंत्री और विधायक एक ही बस में सवार होकर दादिया में सभा स्थल पहुंचे।

मंत्री और विधायक एक ही बस में सवार होकर दादिया में सभा स्थल पहुंचे।

CMR में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करते सीएम भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया।

CMR में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करते सीएम भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया।

नवीन बोले- जीत को सेवा के मौके के तौर पर लेना है

नितिन नवीन ने कहा- हमारे पंचायतीराज और निकाय जनप्रतिनिधि अंत्योदय की भावना को नीचे तक पहुंचा सकते हैं। पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएगा वाली भावना पर चल रहे हैं। पीएम मोदी का कार्यकाल त्याग, सेवा और तप का रहा है। जनता की सेवा में वो लगातार तत्पर रहे हैं।

309 निकायों में 200 से ज्यादा में भाजपा जीती है। जीत का सेहरा हमारे सिर पर बंधा है। इसे सेवा के मौके के तौर पर लेना है। हमारी कार्यप्रणाली से जनता का जुड़ाव हो, इस भावना से काम करें। गरीब व्यक्ति नारायण है, इस संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।

सीएम बोले- संकल्प पत्र के 78% काम अब तक पूरे कर लिए

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- हमने संकल्प पत्र के 78 फीसदी काम अब तक पूरे कर लिए हैं। हम आलू से सोना पैदा नहीं कर सकते हैं, लेकिन जमीन सोना उगलेगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा- आपने अभी चुनाव का एक युद्ध जीता है। अब आपको पंचायत चुनाव का एक और युद्ध जीतना है। यहां पर निकाय प्रमुख और पार्षद मौजूद हैं, लेकिन मेरे सामने किंगमेकर बैठे हैं, जिन्होंने इन्हें बनाया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *