Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

“जब तक लड़ाई शुरू न हो, तलवार को म्यान में ही रखें”, अखिलेश यादव ने किसके लिए किया ट्वीट?

  • यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा-अपनी तलवार को म्यान में रखें

यूपी विधानसभा को लेकर सियासत तेज है और सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारी में लगे हैं। चुनाव की तैयारी के बीच अखिलेश यादव ने आज एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने इशारों-इशारों में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दे दी। अखिलेश ने लिखा, इसे अपने तक ही रखें, अपने मामलों पर ध्यान दें। जब तक लड़ाई शुरू न हो, तलवार को म्यान में ही रखें। किसी मुखबिर को अपने कारवां में शामिल न होने दें। मिलकर दुश्मन की चालों पर नज़र रखें।

अखिलेश ने नेताओं को दी ये नसीहत
शनिवार को समाजवादी पार्टी की हुई अहम बैठक में अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं, प्रवक्ताओं को नसीहत दी और  कहा कि बिना तैयारी के डिबेट में जाना हास्यास्पद हो जाता है, खासकर धर्म और जाति के मुद्दों पर चैनल डिबेट्स में किसी की भावना आहत हो, उनसे बचना है और बिना तैयारी के कुछ नहीं बोलना है। अखिलेश ने कहा कि हर मुद्दे पर बोलने से ज्यादा महत्वपूर्ण चुप रहना होता है, क्योंकि कई बार चुप रहकर भी बड़ा संदेश दिया जा सकता है। इसीलिए जब भी किसी डिबेट या कार्यक्रम में जाएं तो सोच समझकर ही बोलें।

सपा सांसद बर्क ने कही बड़ी बात
समाजवादी पार्टी के सांसद ज़िया-उर-रहमान बर्क़ ने अपनी पार्टी और कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि, हमें गैर-ज़रूरी बयान देने से बचना चाहिए ताकि बीजेपी को कोई मौका न मिले। समाजवादी पार्टी यूपी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। बर्क ने आगे कहा, “…चाहे SIR का मुद्दा हो, चुनाव में गड़बड़ी हो या कोई और मुद्दा, समाजवादी पार्टी ने जनता से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया है। गठबंधन कब बनेगा और सीटों का बंटवारा कैसे होगा, इसका फ़ैसला हमारे नेता अखिलेश यादव करेंगे। कांग्रेस की तरफ़ से राहुल गांधी फ़ैसला लेंगे।”

बर्क ने कहा, “बेवजह के बयान देने से बचना चाहिए ताकि BJP को कोई मौका न मिले। हम गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ना और सरकार बनाने की दिशा में काम करना चाहते हैं। भले ही समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में अकेले चुनाव लड़कर पूर्ण बहुमत से जीत सकती है, फिर भी हम गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं…”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *