Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

भारत को एशियन गेम्स में आठवां गोल्ड:आर्चरी में आज दो स्वर्ण पदक; शूटिंग में नीरू-किनान फाइनल में

भारतीय तीरंदाजों ने एशियन गेम्स में बुधवार को दूसरा गोल्ड जीत लिया है। दिन का पहला गोल्ड महिला कंपाउंड टीम में आया। उसके बाद मिक्स्ड टीम इवेंट में भी सोना मिला।

सुबह भारत ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। करीब एक घंटे बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने मिक्स्ड फाइनल में कोरिया को टाई ब्रेक में हराया।

गोल्ड जीतने वाली महिला टीम में ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल हैं। फाइनल में पृथिका और ज्योति का हर शॉट निशाने पर लगा। सोना जीतने के साथ चिकिता-साहिल को 2028 ओलिंपिक कोटा मिल गया।

8 में से 5 गोल्ड महिलाओं ने दिलाए

  • भारत को अब तक 8 में से 5 गोल्ड महिलाओं ने दिलाए हैं। बाकी 3 पुरुष कबड्‌डी टीम ने दिलाया। पिस्टल और तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट में स्वर्ण मिले।
  • भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के कंपाउंड इवेंट में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता है।

भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

भारतीय टीम ने 238 अंक के स्कोर के साथ महिला कंपाउंड आर्चरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया है। यह रिकॉर्ड साउथ कोरिया के नाम था, जो उसने 2014 में बनाया था।

एशियाड के 11वें दिन 24 गोल्ड मेडल दांव पर है। फिलहाल, भारत 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज के साथ 54 मेडल जीते हैं।

कुश्ती: निशा रेपेचेज में हारीं, एशियन गेम्स अभियान खत्म

भारत की निशा महिला 48 किग्रा वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में साउथ कोरिया की पार्क ह्योनयॉन्ग से हार गईं। पार्क ने फॉल के जरिए 5-0 से जीत दर्ज की।

निशा पहले राउंड में 1 अंक से आगे थीं। दूसरे में उन्होंने 3 और अंक हासिल किए, लेकिन पार्क ने निशा को मैट पर चित कर दिया। इस हार के साथ निशा का एशियन गेम्स अभियान खत्म हो गया।

तीरंदाजी: साहिल-चिकिता ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीता

भारत के साहिल राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में गोल्ड मेडल जीत लिया। बेहद करीबी फाइनल के बाद भारतीय जोड़ी ने शूट-ऑफ में जीत दर्ज की।

चिकिता का इन एशियन गेम्स में यह दूसरा गोल्ड है, जबकि साहिल का यह पहला गोल्ड है। भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी में अपना दबदबा कायम रखा है।

फाइनल के दौरान राजेश और चिकिता।

फाइनल के दौरान राजेश और चिकिता।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *