Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

दिल्ली मेट्रो में लड़के ने घुटनों के बल बैठ किया लड़के को प्रपोज ! देखें वीडियो

नई दिल्ली : लोग लाइमलाइट में आने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। इसी कड़ी में मेट्रो का एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है। अब नए वीडियो को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में एक लड़का मेट्रो के अंदर घुटने के बल बैठा नजर आ रहा है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह किसी को प्रपोज करने जा रहा हो। तभी ट्रेन रूकती है तो एक लड़का मेट्रो में दाखिल होता है।

घुटने के बल बैठा लड़का उस दूसरे लड़के क गुलाब का फूल देकर गले से लगा लेता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर मुस्कुराने लग जाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘तू ही यार मेरा’ गाना बज रहा है। इस बीच गेट के पास खड़ी एक लड़की के एक्सप्रेशन देखने लायक होते हैं, लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @ProfesorSahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘गेट वेल सून दिल्ली मेट्रो। बता दें कि बीते दिनों मेट्रो में किस करते एक कपल का वीडियो काफी वायरल हो रहा हुआ था और इस पर विवाद खड़ा हो गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *