नई दिल्ली : कर्नाटक के नए सीएम के चुनाव पर मड़रा रहे काले बादल छंट गए हैं। बताया जा रहा है कि, सिद्धारमैया कर्नाटक के नए सीएम होंगे! उनके नाम पर सहमति बन गई है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सुबह 11 बजे बैठक हुई। और इस बैठक के बाद नाम तय हो गया। सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम पद की शपथ कल 18 मई को ग्रहण करेंगे। उधर डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद देने की संभावना है। यह संभावना तब बलवती हुईं जब आज राहुल गांधी ने सिद्धारमैया और फिर डीके शिवकुमार से वार्ता की। और उनको समझाया।
इन 2 फॉर्मूला पर बात हुई थी, एक पर सहमति
पहला: सिद्धारमैया को पहले ढाई साल तक CM बना दीजिए। फिर ढाई साल बाद कुर्सी डीके को दी जाए, लेकिन दोनों इस पर सहमत नहीं है।
दूसरा: सिद्धारमैया को CM बना दिया जाए। डीके को PCC के चीफ के अलावा दो बड़े मंत्रालय दिए जाएं। इस पर कोई राय अब तक नहीं बनी है।
डीके ने कहा था- मैं ना धोखा दूंगा और ना ही ब्लैकमेल करूंगा
डीके शिवकुमार ने मंगलवार सुबह बेंगलुरु में कहा, ‘हम सब एक हैं। हम 135 हैं। मैं किसी को डिवाइड नहीं करना चाहता। वे भले ही मुझे पसंद करें या नहीं। मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं। मैं धोखा नहीं दूंगा और ना ही ब्लैकमेल करूंगा। हमने कांग्रेस पार्टी को बनाया, हमने इस घर को बनाया। मैं इसका हिस्सा हूं।’
उन्होंने कहा, ‘एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देती है। सोनिया गांधी हमारी आदर्श हैं। कांग्रेस हर किसी के लिए परिवार की तरह है। हमारा संविधान बेहद महत्वपूर्ण है और हमें सभी के हितों की रक्षा करनी है।

