Breaking
Sat. Oct 17th, 2026

संस्कृति विवि के छात्र नोएडा के प्रसिद्ध होटल में लेंगे शीतकालीन प्रशिक्षण

ग्रेटर नोएडा में संचालित रेडिसन ब्लू होटल में प्रशिक्षण के लिए चयनित संस्कृति विवि के विद्यार्थी शिक्षकों के साथ ।

मथुरा : संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के सात विद्यार्थियों का चयन रेडिसन ब्लू, ग्रेटर नोएडा में विंटर बैच की औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए किया गया है। विद्यार्थियों को इस प्रशिक्षण के दौरान हॉस्पिटेलिटी और होटल से जुड़ा उच्च स्तरीय अनुभव प्राप्त होगा। स्कूल आफ ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के लिए चयन किए गए विद्यार्थियों में राहुल राजपूत, राहुल मौर्या, विनीत चौधरी, मोहम्मद जैद, राजकुमार, कौस्तुभ चतुर्वेदी, मोहित कुमार हैं। इस चयन प्रक्रिया की समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज, स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म प्रोफेसर शुभांगी सक्सेना ने बताया कि इस पहल को डॉ. कुमार भास्कर, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, होटल मैनेजमेंट के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग से सफल बनाया गया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, व्यावसायिक कौशल, अनुशासन और आतिथ्य उद्योग में अपना करियर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, यह विश्वविद्यालय के उद्योग एवं शिक्षा जगत के बीच सहयोग को मजबूत करने और विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव तथा बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

शुभांगी सक्सेना ने डॉ. कुमार भास्कर तथा स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के सभी संकाय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, मार्गदर्शन प्रदान करने और प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप के अवसरों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने में उनके निरंतर सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर विकास गुप्ता, डायरेक्टर—लर्निंग एंड डेवलपमेंट रेडिसन ब्लू, ग्रेटर नोएडा का विशेष धन्यवाद किया गया, जिन्होंने संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को यह महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया और उनके व्यावसायिक विकास में सहयोग दिया। यह सफलता संस्कृति विश्वविद्यालय की उस प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्योग से जुड़ाव और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के माध्यम से आतिथ्य उद्योग के लिए कुशल एवं योग्य पेशेवर बनाया जाता है। स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ने सभी सात चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके आगामी शीतकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *