Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

23 साल की उम्र में 20 महिला कांस्टेबलों से लाखों की ठगी, शादी करने का देता था झांसा; एक ही बैच की सभी पीड़ित लड़कियां

  • दिल्ली पुलिस की कई महिला पुलिसकर्मियों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार किया गया है

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने 23 साल के एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने कई महिला पुलिस महिला कांस्टेबलों से लाखों रुपये की ठगी की। आरोपी महिला कांस्टेबलों से शादी करने का झांसा देता था। जांच में करीब 20 महिला कांस्टेबलों के आरोपी के जाल में फंसने की बात सामने आई है। सभी पीड़ित महिला कांस्टेबल एक ही बैच की बताई जा रही हैं। कई महिलाओं ने अब तक शिकायत नहीं की है।

23 साल की उम्र में 20 महिला पुलिसकर्मियों से की लाखों की ठगी

पुलिस ने बताया कि 23 साल के विक्रांत तोमर को बुराड़ी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर करोल बाग थाने में तैनात महिला कांस्टेबल से शादी का झांसा देकर 24 लाख रुपये ठगने का आरोप है। आरोप है कि विक्रांत इंस्टाग्राम पर खुद को अमीर कारोबारी बताकर महिला कांस्टेबलों को अपने जाल में फंसाता था। महंगी कारों और लग्जरी लाइफस्टाइल के वीडियो दिखाकर महिलाओं को प्रभावित करता था। विक्रांत पर आरोप है कि शादी का भरोसा देकर अलग-अलग बहानों से पैसे ऐंठता था।

महिला कांस्टेबलों को घुमाने के लिए किराए पर लेता था महंगी कार

आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में महिला कांस्टेबल है। लिव-इन पार्टनर की बैचमेट महिला कांस्टेबलों की जानकारी जुटाकर उन्हें निशाना बनाने का आरोप था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब 20 महिला कांस्टेबलों को अपने जाल में फंसा चुका है। आरोपी महिला कांस्टेबलों को घुमाने के लिए आठ घंटे के लिए महंगी कार किराये पर लेता था। 

आरोपी विक्रांत तोमर की फाइल फोटो

एक महिला कांस्टेबल से दूसरी महिला को घूमाने का लेता था खर्च

एक ही कार में अलग-अलग महिला कांस्टेबलों को घुमाकर खुद को अमीर कारोबारी बताता था। कई बार एक महिला कांस्टेबल से दूसरी महिला को घुमाने का खर्च भी बहाने बनाकर वसूलता था। ठगी की रकम के लेन-देन के लिए वनएक्स बेटिंग ऐप के अकाउंट का इस्तेमाल करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में पहले से इस तरह की ठगी के पांच एफआईआर दर्ज हैं। मायापुरी, हरिनगर, इंद्रपुरी और पूर्वी जिला साइबर पुलिस थाने में भी मामले दर्ज हैं। आरोपी जून में ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। मध्य जिला साइबर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। इससे पहले पुलिस ने विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *