टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी है। यह टी-20 में कीवियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार है। पिछला रिकॉर्ड 80 रन का था। जो 2019 में वेलिंग्टन में बना था।
ऑकलैंड में शुक्रवार को 260 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन बना सकी। टीम का कोई बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका। तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। जैकब डफी ने 4 विकेट झटके।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को टी-20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 49 बॉल पर 107 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 25 बॉल पर 65 रन की पारी खेली।
इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे, आखिरी मैच 1 नवंबर को
इस हार के बावजूद टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है। 5वां और आखिरी मुकाबला हेमिल्टन में एक नवंबर को खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड ने सीरीज में पहली जीत दर्ज की
नाथन स्मिथ के 20वें ओवर में भारत ने 9 रन बनाए। भारत की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने मुकाबला 87 रन से जीत लिया। प्रिंस यादव 17 गेंदों पर 18 और मयंक यादव 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड की जीत में जैकब डफी ने 4 विकेट लिए, जबकि मिचेल सैंटनर ने भारतीय मिडिल ऑर्डर को झटके दिए। भारत ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए थे।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट लिए।
19वें ओवर में तिलक वर्मा आउट
मैथ्यू फिशर ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा को आउट कर दिया। तिलक ने लेंथ बॉल पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई। विकेटकीपर टिम साइफर्ट ने पॉइंट की ओर दौड़कर शानदार कैच पकड़ा।

तिलक 35 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए।

