Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

दिल्ली की जूता फैक्ट्री में आग, 4 की मौत:2 की हालत गंभीर, आग बेसमेंट से शुरू हुई; इस साल आग की घटनाओं में 101 लोग मारे गए

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जूते की फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है।

रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला था। उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, वहीं, 5 अन्य लोगों को बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से रेस्क्यू किया गया। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है। आग बेसमेंट से शुरू हुई थी।

दिल्ली में इस साल आग से 101 मौतें, जून में सबसे ज्यादा

रात: 9:30 बजे

जूते की फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई।

जूते की फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई।

रात 10 बजे

रेस्क्यू टीम ने घायलों को कंधे पर उठाकर बाहर निकाला।

रेस्क्यू टीम ने घायलों को कंधे पर उठाकर बाहर निकाला।

सभी घायलों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

सभी घायलों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

रेस्क्यू टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं।

रेस्क्यू टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं।

आग बेसमेंट में लगी थी

दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक मंडल अधिकारी (ADO) पारस कुमार ने कहा, ‘यह फैक्ट्री जूते-चप्पल बनाती और स्टोर करती है। आग बेसमेंट में लगी थी। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझ गई है और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है, अब अंदर कोई नहीं बचा है। फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। ठेकेदार और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *