Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

यूपी में 15 IAS का ट्रांसफर, झांसी कमिश्नर बदले:मुख्य सचिव की जिम्मेदारी बढ़ी, एम. देवराज को विजिलेंस कमीशन का चेयरमैन बनाया

लखनऊ : यूपी सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। 5 IAS अफसरों का ट्रांसफर करने के साथ 10 अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग और प्रशासनाधिकरण-1 का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. एमकेएस सुंदरम को समन्वय का प्रमुख सचिव बनाया गया है। आलोक कुमार-3 को वित्त और संस्थागत वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अजय चौहान को यूपीसीडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। पंधारी यादव को बाह्य सहायतित परियोजना के प्रमुख सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

प्रमुख सचिव एसपी गोयल को सीएम योगी का खास अफसर माना जाता है।

प्रमुख सचिव एसपी गोयल को सीएम योगी का खास अफसर माना जाता है।

इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

  • मुख्य सचिव एसपी गोयल को नागरिक उड्‌डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
  • नमामि गंगे परियोजना के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है।
  • न्यू पीएम कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • कृषि विभाग के प्रमुख सचिव एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव समन्वय और यूपीईडा के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार- को प्रमुख सचिव वित्त एवं संस्थागत वित्त और बाह्य सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय सिंह चौहान को यूपीसीडा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • बाह्य सहायतित परियोजना और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव पंधारी यादव के पास से प्रमुख सचिव बाह्य सहायतित परियोजना का अतिरिक्त काम वापस लिया गया है।
  • यूपी जल निगम ग्रामीण के एमडी योगेश कुमार का ट्रांसफर पीसीडीएफ के एमडी पद पर किया गया है।
  • सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव कृष्ण कुमार को झांसी का मंडलायुक्त बनाया गया है।
  • प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव भूपेंद्र एस. चौधरी का ट्रांसफर यूपी मानव अधिकार आयोग के सचिव पद पर किया गया है।
  • प्रतीक्षा रत चल रहे देवेंद्र सिंह कुशवाहा को प्रशासनिक सुधार विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
  • सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव चंद्रशेखर को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव प्रवीण मिश्रा को अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आलोक कुमार-3 को लंबे अरसे बाद अच्छी पोस्टिंग मिली

आज हुए ट्रांसफर के बाद नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार-3 को लंबे अरसे बाद अच्छी पोस्टिंग मिली है। आलोक कुमार को मुख्य सचिव एसपी गोयल का सबसे करीबी और भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है।

सरकार ने चुनाव से ठीक पहले उन्हें वित्त एवं संस्थागत वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। आलोक कुमार के पास सबसे बड़ी जिम्मेदारी विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में सरकार के लिए अनुपूरक बजट तैयार करने की रहेगी।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने फरवरी में मुख्य सचिव एसपी गोयल के पास से जो विभाग लेकर दीपक कुमार को दिए थे, वे विभाग दीपक कुमार के रिटायरमेंट के बाद गोयल को वापस नहीं लौटाए हैं। बल्कि शासन के 6 से ज्यादा अफसरों के बीच उन विभागों का बंटवारा किया है।

सीएम योगी ने PWD के प्रमुख सचिव पर भरोसा जताया

सीएम ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव अजय चौहान पर भरोसा जताया है। उन्हें पीडब्ल्यूडी के साथ यूपीडा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया है। आगामी दिनों में 17 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले तीन नए एक्सप्रेस-वे का कार्यादेश जारी होना है। वहीं, कुछ नए एक्सप्रेस-वे के टेंडर प्रक्रिया भी शुरू होनी है।

आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची

अधिकारी का नामवर्तमान तैनातीनवीन तैनाती / अतिरिक्त प्रभार
शशि प्रकाश गोयलमुख्य सचिवअपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
अनुराग श्रीवास्तवअपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, अपर मुख्य सचिव, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, मिशन निदेशक, ग्रामीण पेयजल मिशन तथा परियोजना निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेशकृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनाती के साथ अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, अपर मुख्य सचिव, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, मिशन निदेशक, ग्रामीण पेयजल मिशन तथा परियोजना निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन का अतिरिक्त प्रभार
आलोक कुमार-2अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा अपर मुख्य सचिव, एनआरआईअवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर तैनाती के साथ अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, अपर मुख्य सचिव, एनआरआई तथा अध्यक्ष, पिकप का अतिरिक्त प्रभार
एम० देवराजप्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महानिदेशक, डा० राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमीअध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार
डा० एम०के०एस० सुंदरमप्रमुख सचिव, कृषि, प्रमुख सचिव, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा प्रमुख सचिव, कृषि विपणन, कृषि व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहनप्रमुख सचिव, समन्वय तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्प का अतिरिक्त प्रभार
आलोक कुमार-3प्रमुख सचिव, नियोजन, प्रमुख सचिव, कार्यक्रम कार्यान्वयन, प्रमुख सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, नोडल अधिकारी, वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी तथा नोडल अधिकारी, जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियानप्रमुख सचिव, वित्त, प्रमुख सचिव, संस्थागत वित्त तथा प्रमुख सचिव, बाह्य सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार
अजय चौहानप्रमुख सचिव, लोक निर्माण तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशामुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार
पंधारी यादवप्रमुख सचिव, बाह्य सहायतित परियोजना तथा प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीप्रमुख सचिव, बाह्य सहायतित परियोजना के प्रभार से अवमुक्त
योगेश कुमारप्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण)प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ़
अमित कुमार सिंहप्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ़प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण)
कृष्ण कुमारसचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारीमंडलायुक्त, झाँसी मण्डल
चन्द्र शेखरविशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा विशेष सचिव, परती भूमि विकासमुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
भूपेंद्र एस० चौधरीसचिव, प्रशासनिक सुधारसचिव, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग
देवेंद्र सिंह कुशवाहाप्रतीक्षारतविशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार
प्रवीन मिश्राविशेष सचिव, समाज कल्याण तथा सचिव, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोगप्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा निदेशक, जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार

एसपी गोयल सीएम योगी के खास अफसर, इसलिए जिम्मेदारी बढ़ी

एसपी गोयल 31 जनवरी, 2027 को रिटायर होंगे

31 जनवरी को मुख्य सचिव एसपी गोयल सेवानिवृत्त होंगे। बड़ी संभावना है कि विधानसभा चुनाव के चलते भारत सरकार या भारत निर्वाचन आयोग उनका कार्यकाल 3 से 6 महीने के लिए बढ़ा दे।

अगर गोयल का कार्यकाल नहीं बढ़ता है, तो नवनियुक्ति कृषि उत्पादन आयुक्त अनुराग श्रीवास्तव और आईआईडीसी आलोक कुमार-2 मुख्य सचिव के सबसे प्रबल दावेदार होंगे। अनुराग श्रीवास्तव 30 जून, 2027 को रिटायर हो जाएंगे। वहीं, आलोक कुमार का फरवरी, 2030 तक कार्यकाल है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *