Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

‘पूरी भाजपा को फांसी हो जाती..’, केंद्र के अध्यादेश पर बरसे CM भगवंत मान

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के लिए केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने आक्रामक रुख अपना लिया है। AAP सरकार ने इसे सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना बताया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मर्लेना और AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के बाद अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।

AAP नेता भगवंत मान ने भाजपा को लोकतंत्र का हत्यारा बताया है और कहा है पूरी भाजपा को फांसी की सजा हो सकती थी। मान ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, यदि भारतीय संविधान में लोकतंत्र के हत्यारों को सजा का प्रावधान होता, तो पूरी भाजपा को फांसी की सज़ा हो सकती थी। इसी के साथ उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 30-31 गवर्नर और एक प्रधानमंत्री ही देश को चला ले। करोड़ो-अरबों लोगों के मतदान करने का क्या फायदा?

सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकरा के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जमीन और पुलिस को छोड़कर बाकी सभी चीजों पर दिल्ली सरकार के अधिकार का आदेश दिया। यानी दिल्ली सरकार को ट्रांसफर और पोस्टिंग मामलों समेत सर्विस मामलों की शक्ति दे दी गई थी। लेकिन इसके बाद शुक्रवार को केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर दिया. इसके जरिए दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्ति को फिर से स्थापित कर दिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *