Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

राजस्थान-नागौर में बारूद बनाते समय ब्लास्ट, 2 भाइयों की मौत:शवों के टुकड़े बिखरे; हंगामा कर रहे लोगों ने पथराव किया

नागौर : राजस्थान के नागौर में बारूद के गोदाम में गुरुवार सुबह ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। धमाके के कारण भाइयों की बॉडी के कई टुकड़े हो गए।

घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद गोदाम के बाहर जमा लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें गोदाम के बाहर से हटाने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से खदेड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार जिस गोदाम में धमाका हुआ है वहां अवैध तरीके से पोटेशियम नाइट्रेट मिलाकर बारूद बनाया जाता था। हालांकि, धमाका कैसे हुआ अभी यह पता नहीं चल पाया है।

हादसा नागौर के बड़ली इलाके में सुबह 9:40 बजे हुआ। जान गंवाने वालों में 28 साल के मोहम्मद आमिर सौरगर और 32 साल के उनके चचेरे भाई मुजिद सौरगर हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोदाम मालिक का नाम मोहम्मद अमीन (50) है।

पुलिस ने पूरा इलाका खाली कराया

गोदाम के आसपास से पुलिस ने भीड़ को हटा दिया है। गोदाम के अंदर अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौजूद हैं। गोदाम का मालिक अभी कहां है, इसको लेकर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

FSL की टीम ने गोदाम से सैंपल कलेक्ट किए

फॉरेंसिक टीम गोदाम से सैंपल कलेक्ट करने पहुंची है। अधिकारियों ने बताया कि बॉडी पार्ट्स को लेकर पूरे गोदाम में सर्च की गई है। यहां से अलग-अलग केमिकल व पोटेशियम नाइट्रेट के भी सैंपल लिए गए हैं।

5 लोग पुलिस हिरासत में

जानकारी के अनुसार करीब 11.15 बजे गोदाम के बाहर जमा भीड़ को पुलिस ने हटाने की कोशिश की थी। इसके बाद पथराव और लाठीचार्ज हुआ। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

शार्ट सर्किट के कारण धमाके की आशंका

नागौर CO जतिन जैन ने बताया कि फैक्ट्री के खुले आंगन में बिजली का पोल भी है। शुरुआती जांच में आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण धमाका हुआ।

15 फीट दूर तक उड़े शवों के हिस्से

धमाकों के कारण शवों के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। मौके पर पहुंची टीम शवों के टुकड़ों को पॉलीथिन बैग में जमा किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *