Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

नए संसद भवन के उद्घाटन पर सियासी रार, राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री नहीं इन्हें करना चाहिए उद्घाटन

नई दिल्ली : 28 मई को नवनिर्मित संसद का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होना है। संसद भवन का निर्माण पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उद्घाटन का आग्रह किया था। लोकसभा सचिवालय ने 18 मई को यह जानकारी दी थी।

उद्घाटन से पहले इस पर अब सियासत शुरू हो गई है। संसद भवन का उद्घाटन पीएम मोदी से कराए जाने को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गलत बताया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को ही करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं।

बता दें कि, कांग्रेस ने पहले उद्घाटन की तिथि को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठाया था। दरअसल 28 मई को विनायक दामोदर सावरकर का जन्मदिन है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या यह महज संयोग है या फिर किसी रणनीति के तहत किया जा रहा है।

कर्नाटक चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी फिर से अपने पुराने रास्ते को अपनाना चाह रही है। इसीलिए वीर सावरकर के जन्मदिन पर नए संसद भवन का उद्घाटन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इस उद्घाटन से हिंदुत्व और राष्ट्रवाद से जोड़कर जनता में यह संदेश देना चाहती है कि वो अभी भी अपने विचारधारा पर अड़ी हुई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *