Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

भाजपा गाय के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन कभी उनकी सेवा नहीं की : मुख्यमंत्री बघेल

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गाय के नाम पर केवल वोट मांगती है, लेकिन उसने कभी उनकी सेवा नहीं की। दुर्ग जिले के अपने निर्वाचन क्षेत्र पाटन में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में ‘‘गौठानों” (गौ आश्रयों) में गायों के न होने के बारे में भाजपा के दावों की निंदा की। बघेल ने कहा, ‘‘भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गौठानों का दौरा कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि इन आश्रयों में मवेशी नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ के लोग जानते हैं कि गर्मियों में मवेशियों को दोपहर में बाहर चरने के लिए छोड़ दिया जाता है और केवल शाम को वापस लाया जाता है।” उन्होंने कहा, ‘‘आप (भाजपा) गायों के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन आपने कभी उनकी सेवा नहीं की।” इस बीच, मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,800 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए। बघेल ने कहा कि मजदूरों के खातों में कुल 111 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए, जबकि 13 जिलों में 3,085 राजीव युवा मितान क्लब के लिए 7.71 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *