दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : शादी-ब्याह के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। इससे पहले 23 मार्च 2026 को सोना 1,35,141 रुपए पर आया था।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 1,808 रुपए गिरकर 1,35,884 रुपए आ गया है, जो एक दिन पहले 1.38 लाख रुपए पर था। इससे पहले 8 जनवरी 2026 को सोना 1,35,773 रुपए पर था।
एक किलो चांदी 3,540 रुपए घटकर 1.77 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 1.81 लाख रुपए पर थी। सोना लगातार तीन दिन में 6,536 रुपए और चांदी 8,500 रुपए सस्ती हुई है।
10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए किलो थी। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम
- ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं।
- खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।
- लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
- पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।
ऑल टाइम हाई से 2.02 लाख रुपए गिरी चांदी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.02 लाख रुपए यानी करीब 114% सस्ती हो गई है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 40 हजार रुपए यानी करीब 30% सस्ता हो चुका है।

