Breaking
Sat. Nov 14th, 2026

राहुल बोले-कांग्रेस गिग वर्कर्स को मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहती:भाजपा अरबपतियों को फायदा पहुंचा रही; रैली में महिला राइडर के पीछे बैठे

नई दिल्ली : राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद में कहा कि भाजपा-RSS गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। आपसे 24 घंटे काम कराकर अरबपतियों, अंबानी-अडानी को फायदा पहुंचाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस आपको पार्टनर बनाना चाहती है। हम आपके परिवार को शिक्षा और सुरक्षा देना चाहते हैं।

राहुल ने गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना सरकार की कल्याणकारी योजानाओं की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों को संबोधित किया।

इससे पहले राहुल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गिग वर्कर्स की बाइक रैली में भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल महिला बाइक राइडर के स्कूटर के पीछे बैठे दिखे। वहीं, हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस की भारत समिट के दूसरे दिन राहुल गांधी उसमें भी शामिल होंगे।

राहुल बोले- गिग वर्कर्स को 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा

राहुल ने कहा कि एक्सीडेंट होता है, बीमारी होती है, इससे नुकसान होता है। परिवार परेशान होता है। इसलिए तेलंगाना की सरकार हर गिग वर्कर को 5 लाख रुपए एक्सीडेंट बीमा, और 10 लाख रुपए हेल्थ इंश्योरेंस देने जा रही है।

उन्होंने कहा कि हर ट्रांजेक्शन में राइड डिलीवरी में 1 प्रतिशत पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट में आपके भविष्य के लिए जाएगा। यह पैसा आपको कंपनी को देना होगा।

राहुल गिग वर्कर्स की रैली में शामिल हुए

राहुल गांधी और तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी माधापुर के जयभेरी ग्राउंड तक निकाली गई रैली में शामिल हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *