Breaking
Sat. Nov 14th, 2026

दूध-दही, पनीर के पैकेट पर नया लोगो दिखेगा:इससे असली डेयरी प्रोडक्ट्स पहचान होगी; 1 जुलाई 2028 से नियम लागू होगा

नई दिल्ली : अब बाजार से दूध, दही और पनीर खरीदते समय असली डेयरी प्रोडक्ट्स को पहचानना आसान हो जाएगा। फूड सेफ्टी रेगुलेटर (FSSAI) ने दूध और इससे बने सभी सामानों के पैकेट पर एक जैसा नया लोगो लगाना अनिवार्य कर दिया है।

1 जुलाई 2028 से डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों को पैकेट पर नीले चौकोर बॉक्स के अंदर सफेद रंग की एक बूंद वाला निशान छापना होगा। इससे ग्राहक दुकान पर पैकेट देखते ही आसानी से पहचान सकेंगे कि वह असली डेयरी प्रोडक्ट है।

अभी दूध, दही, पनीर या घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स की पहचान के लिए पैकेट पर कोई खास या अलग कॉमन लोगो नहीं होता है। अभी डेयरी प्रोडक्ट के पैकेट पर सामान्य फूड प्रोडक्ट्स की तरह 3 मुख्य लोगो दिखाई देते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स पर दिखने वाले लोगों से अभी तक असली दूध-पनीर और नकली या प्लांट-बेस्ड ऑप्शन (जैसे सोया मिल्क या एनालॉग पनीर) के बीच पैकेट देखकर तुरंत फर्क करना मुश्किल था।

इसी उलझन को खत्म करने के लिए अब सभी असली डेयरी प्रोडक्ट्स पर एक जैसा नीले-सफेद रंग की बूंद वाला लोगो अनिवार्य किया गया है।

सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर खाने-पीने के सामानों की पैकेजिंग से जुड़े 2020 के पुराने नियमों में बदलाव किया है।

नया नियम अभी जारी हो गया है, लेकिन डेयरी कंपनियों को अपनी पैकेजिंग में यह बदलाव करने के लिए 1 जुलाई 2028 तक का समय दिया गया है।

इसके बाद दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन और दूध से बनने वाली सभी चीजों (जैसे फ्लेवर्ड मिल्क या आइसक्रीम) के पैकेट पर यह नया लोगो छापना पूरी तरह जरूरी हो जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *