Breaking
Sat. Nov 14th, 2026

भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना मैच:मोहित ने आखिरी बॉल पर चौके से जीत दिलाई; नौवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान जीत के करीब था, भारत की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं। 338 रन जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 252 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। पाकिस्तान को खिताब बचाने के लिए 51 बॉल पर सिर्फ 2 विकेट चाहिए थे, लेकिन तभी मोहित उल्वा ने ऐसी पारी खेली, जिसने फाइनल का पूरा नतीजा बदल दिया।

नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने आए मोहित ने सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए। आखिरी ओवर में भारत को 8 रन चाहिए थे और हाथ में सिर्फ एक विकेट था। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी। मोहित ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाकर भारत को एक विकेट से चैंपियन बना दिया।

अल अमीरात में इस जीत के साथ भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के 80 और आर्यवीर सहवाग के 58 रन बनाए थे। इसके बाद मोहित ने मानल चौहान के साथ 57 रन की साझेदारी कर उम्मीद जगाई। मानल के आउट होने के बाद चिगुरुपति वेंकट के साथ मोहित ने आखिरी विकेट के लिए 30 रन जोड़कर भारत को जीत दिला दी।

मोहित उल्वा ने भारत को चैंपियन बनाया

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। अहमद हुसैन के ओवर की पांचवीं गेंद पर चिगुरुपति वेंकट ने एक रन लिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर उल्वा ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी।

उल्वा ने 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 3 चौके लगाए। जीत के बाद उल्वा मैदान पर तिरंगा लपेटकर दौड़ते नजर आए। भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर पहुंचकर उन्हें गले लगा लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *