आगरा : आगरा में सदर एसीपी अमीषा और परशुराम दल के कार्यकर्ताओं के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजीसी बिल के विरोध में रैली निकाल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया था।
इस दौरान एक कार्यकर्ता ने एसीपी को ‘बहन जी’ कह दिया तो वह नाराज हो गईं। उन्होंने कहा- मैं बहन जी नहीं हूं। इस पर कार्यकर्ता ने जवाब दिया कि हम तो बहन ही कहेंगे, यह हमारी भारतीय संस्कृति है।

विवाद के दौरान सदर एसीपी अमीषा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस मामले को कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं।
आगरा में 15 नवंबर, रविवार को परशुराम दल की ओर से यूजीसी बिल के विरोध में रैली निकाली जा रही थी। पुलिस ने रैली को रास्ते में रोक दिया। इसको लेकर परशुराम दल के नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। पुलिस ने रैली रोकने के लिए धारा 163 लागू होने का हवाला दिया।
इस पर परशुराम दल के कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि जब धारा 163 लागू है, तो जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन के आयोजन की अनुमति कैसे दी गई?
‘आप कोर्ट में चैलेंज कर दीजिए’
विवाद के दौरान सदर एसीपी अमीषा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस मामले को कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। इसी बातचीत के बीच एक कार्यकर्ता ने एसीपी से कहा- ‘आप सुनिए बहन जी।’
इस पर एसीपी ने नाराजगी जताते हुए कहा- ‘मैं बहन जी नहीं हूं।’ कार्यकर्ता ने जवाब दिया- ‘हम तो बहन ही कहेंगे। हमारी भारतीय संस्कृति है। हम तो बहन कहते हैं। सभी भारतीय हमारे भाई-बहन हैं।’
इस बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।

कार्यकर्ता ने एसीपी को ‘बहन जी’ कह दिया तो वह नाराज हो गईं।
कौन है ACP अमीषा सिंह
अमीषा सिंह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं और उनका जन्म 12 मई 1997 को हुआ था। उनके पिता विनोद कुमार सिंह भी यूपी पुलिस में IPS अधिकारी रह चुके हैं। उनके पिता जिस साल सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ से और स्नातक तथा स्नातकोत्तर (BA और MA) दिल्ली विश्वविद्यालय से की है।
उन्होंने यूपीपीएससी (UPPSC) 2022 परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल की थी और डीएसपी के रूप में चुनी गईं। आगरा में एसीपी के तौर पर उनकी पहली तैनाती हुई थी। उन्होंने आगरा के चर्चित ‘बाथरुम हत्याकांड’ (जिसमें एक पत्नी ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफना दिया था) का खुलासा करके काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

