Breaking
Thu. Nov 19th, 2026

योगी बोले-सपा के रोड शो में मासूम की हत्या हुई:ये कुत्ते की पूंछ जैसे, डंडे से ही सीधे होंगे; हैदराबाद का मौलाना भी मचल रहा

गोरखपुर : गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा- कल सपा का रोड शो था। एक नाबालिग लड़के को उन्होंने अपने रोड शो का शिकार बना दिया। उसकी हत्या कर दी गई। वह पढ़ाई करने आया था। आखिर उस 12-13 साल के मासूम की गलती क्या थी?

सीएम ने कहा-

QuoteImage

जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, ये गुंडे और माफिया भी कभी सीधे नहीं हो सकते। ये डंडे के बल पर ही सीधे होंंगे।QuoteImage

गोरखपुर में गुरुवार को फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के दौरान योगी ने AIMIM चीफ असदुद्दीन औवेसी पर भी निशाना साधा। कहा कि आजकल हैदराबाद का मौलाना भी बहुत मचल रहा है। यूपी चुनाव के परिणाम आने दीजिए, हैदराबाद का नाम भाग्यलक्ष्मीपुरम हो जाएगा।

बुधवार को गोरखपुर में अखिलेश यादव ने 20 किमी. लंबा रोड शो निकाला था। इसमें शामिल बुलडोजर ने लौटते वक्त 13 साल के आर्यवर्धन सिंह को कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आर्यवर्धन भाजपा नेता ओंकार सिंह का बेटा था।

योगी ने गोरखपुर में प्रदेश की पहली फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया। 124 एकड़ में बनने वाली इस यूनिवर्सिटी पर 491 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

योगी ने गोरखपुर में प्रदेश की पहली फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया। 124 एकड़ में बनने वाली इस यूनिवर्सिटी पर 491 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सड़क बेहतर सफर के लिए बनाई, गुंडागर्दी के लिए नहीं

2017 के पहले वन माफिया थे। खनन माफिया थे, कैटल माफिया थे। माफिया का स्वरूप देखना हो तो सपा का कल का रोड शो देख लेना चाहिए। एक मासूम को अपना शिकार बना डाला।

बेशर्मी की हद देखिए कि वे मौन रहे। संवेदना के एक भी शब्द नहीं थे। गुंडों पर कार्रवाई होगी। हमने सड़क बेहतर सफर के लिए बनाई है, गुंडागर्दी के लिए नहीं। किसी ने माफियागिरी दिखाने का प्रयास किया, तो उसको मिट्‌टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी।

दुर्जनों को अंतिम समय में राम याद आते हैं

2027 का मैदान तैयार है। जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। जय श्रीराम बोलने पर लाठी-डंडे चलवाए थे। अयोध्या धाम को अपमानित किया था। अब उन्हें भी राम याद आ रहे हैं।

भक्तों को राम अच्छे दिनों में याद आते हैं। लेकिन, जब दुर्जनों का अंतिम समय आता है तो उसके मुंह से भी राम नाम निकलता है। मारीच बनकर आ रहे लोगों को पहचानना होगा।

अखिलेश में हिम्मत नहीं कि सामने से लड़ाई लड़ें

उन्होंने (अखिलेश) कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाइए। मैंने कहा कि एक बार आमने-सामने हो ही जाएं। आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। लेकिन, हिम्मत नहीं है। कमजोर व्यक्ति आमने-सामने की लड़ाई नहीं लड़ता, पीछे से वार करता है। इन कायरों का यही हाल है।

संजय कह रहे हैं मैं हीरो रहूंगा और रविकिशन खलनायक

मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि रवि किशन आपको फिल्म दिखाते हैं, तो आप वोट दे देते हैं। फ्री में कितने लोगों को दिखाई है। कम लोगों ने देखी है। रवि किशन आप इन्हें फिल्म दिखाइए। अगर रवि किशन और संजय निषाद को एक साथ फिल्म करा दें तो। संजय कह रहे हैं कि मैं हीरो रहूंगा और रवि किशन खलनायक। यूनिट लेकर आइए, यहीं शूटिंग करवाइए।

योगी के साथ यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और मंत्री संजय निषाद भी मौजूद थे।

योगी के साथ यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और मंत्री संजय निषाद भी मौजूद थे।

रविकिशन बोले- चुनाव जीतने के नशे में आए थे, बच्चे को कुचलकर चले गए

सांसद रवि किशन ने अखिलेश के रोड शो पर कहा कि कल एक पाप हुआ। भाजपा कार्यकर्ता के बच्चे को कुचल के चले गए, ये लोग चुनाव जीतने के नशे में आए थे। भावुक होकर कहा कि कल उनकी अराजकता लोगों ने देख ली। जानवर तो न बनो, कुर्सी के लालच में।

पंकज चौधरी बोले- हम जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका लोकार्पण करते हैं

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि जिस पूर्वांचल को कभी पिछड़ेपन और पलायन का दंश झेलना पड़ता था। आज वही क्षेत्र आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। हमारी सरकार जो शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है। पूर्वांचल के पिछड़ेपन के लिए सबसे अधिक दोषी सपा और कांग्रेस की सरकारें थीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *