Breaking
Thu. Nov 19th, 2026

PF से 90% तक रकम निकाल सकेंगे,पहले 75% लिमिट थी:बेरोजगारी-बीमारी और बच्चों की पढ़ाई के लिए यह पैसा मिलेगा

नौकरीपेशा लोग अब पीएफ से ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे। EPFO ने 55 साल से कम उम्र के कर्मचारियों के लिए नौकरी के दौरान विड्रॉल की लिमिट 75% से बढ़ाकर 90% कर दी है।

इसके अलावा, पीएफ से पैसा निकालने के लिए अब 1 साल तक नौकरी करने की शर्त नहीं रहेगी। नए नियम के तहत अब PF मेंबर बनने के सिर्फ 2 महीने बाद ही आप बेरोजगारी की स्थिति में पैसा निकाल पाएंगे।

नई योजना के तहत कर्मचारी और उनके परिवार की कई प्रमुख जरूरतों के लिए आंशिक निकासी की अनुमति दी गई है:

  • मेडिकल इलाज: खुद की या परिवार के किसी सदस्य की बीमारी और अस्पताल का बिल भरने के लिए।
  • पढ़ाई: खुद की या बच्चों और परिवार के सदस्यों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाने के लिए।
  • शादी: खुद की या परिवार के किसी सदस्य की शादी के खर्चों के लिए।
  • घर: नया घर या फ्लैट खरीदने, जमीन खरीदने, मकान बनवाने, होम लोन चुकाने या पुराने घर की मरम्मत कराने के लिए।
  • विशेष परिस्थितियां: किसी अचानक आई बड़ी मुसीबत या विशेष परिस्थिति में भी पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी।

EPFO ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि लोग रिटायरमेंट से पहले अपनी पूरी बचत खत्म न कर दें। इसलिए 90% की लिमिट लगाई गई है, ताकि खाते में कम से कम 10% पैसा हमेशा बचा रहे।

इसके अलावा, आप किस काम के लिए और कितनी बार पैसा निकाल रहे हैं, इसकी शर्तें भी लागू रहेंगी।

नौकरीपेशा लोगों को नौकरी छूटने, बीमारी के इलाज, बच्चों की पढ़ाई या घर खरीदने जैसे बड़े खर्चों के लिए महंगे लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लोग नौकरी के महज 2 महीने बाद ही अपनी जमा पूंजी का बड़ा हिस्सा निकाल कर काम चला सकेंगे।

90% पैसा निकालने का कोई नुकसान

बिना जरूरत के PF निकालना आपके बुढ़ापे की प्लानिंग बिगाड़ सकता है। PF खाते में जमा पैसों पर ब्याज पर ब्याज मिलता है, जिससे रकम तेजी से बढ़ती है।

अगर आप 90% पैसा निकाल लेंगे, तो रिटायरमेंट के समय आपके पास बहुत कम पैसा बचेगा और बुढ़ापे में पैसों की दिक्कत हो सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *