- प्रधानमंत्री मोदी के 140वें संस्करण का प्रसारण; नशे की समस्या के खिलाफ समाज की सक्रियता पर दिया गया जोर
- जन-जन तक पहुंचता है समाज सुधार का संदेश: किशन चौधरी
- देशहित में सोचने के लिए प्रेरित करते हैं ऐसे कार्यक्रम: पूरन प्रकाश
मथुरा : फरह क्षेत्र के कुरकंदा स्थित प्रकाश फार्म हाउस पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और बलदेव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूरी तन्मयता से प्रधानमंत्री के संदेश को सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 140वें एपिसोड में देश में बढ़ती नशे की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ड्रग्स युवाओं के सपनों के सामने एक बड़ी बाधा बन रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री ने संतोष जताया कि अब इस कुप्रथा के खिलाफ समाज की सक्रियता तेजी से बढ़ रही है और देशभर में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ जोर-शोर से चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और विधायक पूरन प्रकाश ने प्रधानमंत्री के इस संदेश को गंभीरता से लिया और क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की।
जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम जन-जन तक सरकार की योजनाओं और समाज सुधार के प्रेरणादायी संदेशों को सीधे पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे नागरिकों में सामाजिक जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
विधायक पूरन प्रकाश ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम आमजन को प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रहित में सोचने और समाज को एकजुट रखने के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं।
इस अवसर पर स्थानीय पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में समर्पित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

