Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

कर्नाटक में इन 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ: सिद्धारमैया ने ऐसे बिठाया जाति संतुलन

नई दिल्ली : कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने के एक हफ्ते बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। शनिवार को 24 नए विधायकों को शामिल किया गया। बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। इससे पहले 20 मई को सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनको जोड़कर अब सरकार में 34 मंत्री हो गए हैं। इस मंत्रिमंडल से कांग्रेस ने डीके शिवकुमार गुट और सिद्धारमैया गुट के नेताओं के नाम शामिल है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नए मंत्रियों के शपथ लेने से पहले मीडिया से कहा कि हमने क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय की दृष्टि से मंत्रीपरिषद पर निर्णय लिया है।

कर्नाटक कांग्रेस के 24 विधायकों को शनिवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। एचके पाटिल, के वेंकटेश, दिनेश गुंडुराव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, शिवानंद पाटिल, डॉक्टर एमसी सुधाकर, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगदगी शिवराज संगप्पा, डॉक्टर एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, क्याथासंद्रा एन राजन्ना, डॉक्टर शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, संतोष एस लाड, एनएस बोस राजू, सुरेश बीएस, मधु बंगारप्पा, मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर हेब्बालकर, रहीम खान, डी सुधाकर और बी नागेंद्र विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली है।

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कैबिनेट विस्तार में जाति संतुलन का खास ध्यान रखा है। जातियों के अलावा क्षेत्रीय इलाकों को भी कांग्रेस ने साधने का प्रयास किया है। इनमें नौ लोग पहली बार विधायक बन हैं, जबकि एक महिला विधायक भी शामिल हैं।

  • नामधारी रेड्डी समुदाया से एक मंत्री
  • वोक्कालिगा समुदाय से चार मंत्री
  • अनुसूचित जाति (राइट) से एक मंत्री
  • बनजिगा वीरशैव लिंगायत समुदाय से एक मंत्री
  • अनुसूचित जनजाति से दो मंत्री
  • ब्राह्मण समुदाय से एक मंत्री
  • रेड्डी लिंगायत समुदाय से एक मंत्री
  • पंचमशाली लिंगायत समुदाय से दो मंत्री
  • अनुसूचित जाति (लेफ्ट) से एक मंत्री
  • सदर लिंगायत समुदाय से एक मंत्री
  • अनुसूचित जाति भोवी समुदाय से एक मंत्री
  • आदि बनजिगा लिंगायत समदुया से एक मंत्री
  • मोगावीरा (पिछड़ा वर्ग) से एक मंत्री
  • मुस्लिम समुदाय से एक मंत्री
  • जैन समुदाय से एक मंत्री
  • मराठा (पिछड़ा वर्ग) से एक मंत्री
  • राजू (पिछड़ा वर्ग) से एक मंत्री
  • कुरुबा (पिछड़ा वर्ग) से एक मंत्री
  • एडिगा (पिछड़ा वर्ग) से एक मंत्री

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *