Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

नीतीश कुमार बोले- नए भवन की जरूरत क्या थी, पुराने को ही ठीक किया जा सकता था

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे, जिसे लेकर जमकर सियासत हो रही है। कांग्रेस सहित विपक्ष के 21 दलों ने उद्घाटन समारोह का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। विपक्षी दलों का कहना है कि देश की संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होना चाहिए। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलग ही बयान देते हुए कहा कि नया संसद भवन नहीं बनना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार पुराना इतिहास बदलना चाहती है।

बिहार के CM नीतीश ने शनिवार को कहा- संसद भवन अलग से बनाने की क्या जरूरत थी। पुराने भवन को ही ठीक करवाना चाहिए था। मैं इसके खिलाफ हूं। कल के कार्यक्रम में मैं नहीं जाऊंगा। वहां जाने की कोई जरूरत नहीं है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *