Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

डिप्टी CM केशव के बेटे का अल्पज्ञान, बोला-पुलिस ने अतीक को मारी गोली

लखनऊ : उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य ने कौशांबी में विवादित बयान दिया है। योगेश मौर्य नगर पालिका परिषद भरवारी में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। योगेश मौर्य ने कहा, “प्रदेश की पुलिस अब आजम खान की भैंस को खोजने का काम नहीं करती। अब यूपी पुलिस अतीक अहमद को मारने का काम करती है।” इसके लिए DM को धन्यवाद दिया।

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य इससे पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। योगेश मौर्य ने पिछले साल सपा के लोगों को मारपीट का आरोप लगाने के बाद भी चर्चा में आ गए थे। हालांकि, उन्होंने बाद में मुकदमे को वापस ले लिया था। योगेश मौर्य ने कहा था क‍ि आरोपियों में कई गरीब लोग और छात्र शामिल थे। ऐसे में उनके भविष्य को खराब नहीं करना चाहता था, इसलिए शिकायत वापस लेने का फैसला किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *