Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

16 साल की साक्षी का ऐसा मर्डर कि कलेजा कांप जाए…देखते रहे लोग

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के मर्डर का सनसनीखेज घटना सामने आया है। जिसका एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का यह मामला है जहां साहिल नाम के आरोपी ने एक लड़की पर चाकु से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। साहिल लगातार चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया जिसके बाद घायल लड़की को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी के बीच रिलेशन थे लेकिन रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया था और ऐसे में जब साक्षी अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी, तभी गुस्से में तिलमिलाए साहिल ने उसे गली में रोका और उस पर चाकू और पत्थर से मारना शुरू कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई और मृतक के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। हालांकि आरोपित साहिल फरार है।

वहीं, दिल्ली की महिला अध्यत्र स्वाति मालीवान ने इसका वीडियो जारी कर कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *