Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

ओडिशा ट्रेन हादसा : अब तक 250 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली : ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 250 पर पहुंच गई है। 1000 से ज्यादा यात्री जख्मी हो गए हैं। यहां रात भर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अस्पतालों में घायलों का अंबार लग गया है। वहीं बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बों में भारी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग ही जुट गए हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार (2 जून) शाम हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे। पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए। अधिकारी ने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मैंने यह पता लगाने के लिए उच्च-स्तरीय जांच करने का आदेश दिया है कि यह दुर्घटना क्यों हुई। मुख्य कारण तक पहुंचना महत्वपूर्ण है।

ओडिशा में हादसे के बाद बदल दिए गए इन ट्रेनों के रूट्स

  • ट्रेन नंबर- 22807 जो टाटा जमशेदपुर होते हुए जाएगी।
  • ट्रेन नंबर- 22873 ये भी टाटा जमशेदपुर होते हुए जाएगी।
  • ट्रेन नंबर- 18409 ये भी टाटा जमशेदपुर की ओर डायवर्ट की गई है।
  • ट्रेन नंबर- 22817 इसे भी टाटा की ओर डायवर्ट किया गया है।
  • ट्रेन नंबर 15929 इस ट्रेन को वापस भदरक वापस बुलाया गया है।
  • 12840 चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा वर्तमान में खड़गपुर मंडल में जारोली से होकर चलेगी।
  • 18048 वास्को डी गामा – शालीमार को कटक, सालगांव, अंगुल के रास्ते डायवर्ट किया गया।
  • 22850 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक ट्रेनों का रूट डायवर्ट करके वाया कटक, सालगांव, अंगुल से चलाई जाएंगी।

कैंसिल की गई ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर 12837 हावड़ा पुरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है. इसी तरह ट्रेन नंबर 12863 हावड़ा-एसएमवी बैंगलोर एक्सप्रेस रद्द को कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन नंबर- 12839 हावड़ा-चेन्नई सेंट्रल मेल, 12895, 20831 और 02837 को भी कैंसिल कर दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *