Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

ओडिशा वासियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल: ट्रेन हादसे में घायलों को खून देने के लिए अस्पतालों में लगीं लंबी-लंबी लाइनें

नई दिल्ली : ओडिशा में ट्रेन हादसे में 200 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। इस मुश्किल के समय में ओड़िशा के स्थानीय लोगों ने इंसानियत एक मिसाल कायम कर दी। जिसे देख पूरे देश को ओडिशा वासियों पर गर्व होगा।

बता दें कि कल शाम तीन ट्रेनें आपस में टकराने से हादसे में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 900 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस बीच दर्द से कहरा रहे लोगो की मदद के लिए ओडिशा वासियों ने ब्लड डोनेट करने के लिए एक अद्धभुत मिसाल पेश की। हादसे में घायल हुए लोगों को खून देने के लिए स्थानियों की अस्पताल के बाहर लंबी लंबी लाइने लगी है ताकि वह अपना खून दान देकर किसी असहाय लोगों की मदद कर सकें।

इतना ही नहीं डॉक्टर्स भी यह नज़ारा देखकर चौंक गए कि इतनी संख्या में यहां लोग कैसे आ रहे हैं. जब उनको पता चला कि ये सभी लोग सिर्फ ब्लड डोनेट करने आए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *