Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

मणिपुर में हालात और बिगड़े, कुकी उग्रवादियों ने बम और हथियारों से किया हमला

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे के बाद पश्चिमी इंफाल जिले के दो गांवों में हथियारों और बमों से लैश कुकी उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 15 लोग गायल हो गए, जिसमें दो की हाल बेहद ख़राब बताई जा रही है। फयेंग और कांगचुप चिंगखोंग दो गांवों में तैनात राज्य पुलिस और मणिपुर राइफल्स के कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई भी की।

देर रात चार घंटे से भी अधिक समय तक दोनों तरफ से भयंकर गोलीबारी हुई। पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहत से दहल उठा। बाद में मुठभेड़ में पुलिस ने उग्रवादियों को पास की पहाड़ियों में खदेड़ा जिसके बाद इलाके में शांति आई। इस मुठभेड़ में घायल लोगों को इंफाल के रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल में ले जाया गया। जिसमें दो लोगों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

गृह मंत्री शाह के दौरे का भी नहीं हुआ कोई असर

बता दें कि, मणिपुर में फैली भयंकर हिंसा के बाद स्थिति की जाएजा लेने गृहमंत्री शाह चार दिन की मणिपुर दौरे पर आए थे। इस दौरान इन्होने सभी समुदाय के लोगों से बात की और उनसे शांति बनाए रखने की अपील की तथा सभी मसले को बातचीत के माध्यम से हल करने पर जोर दिया। लेकिन उनके जाने के मात्र दो दिन बाद फिर से राजधानी इम्फाल में हालात बेकाबू हो रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *