Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

केरल पहुंचेगा मानसून, इन 14 राज्यों में अगले पांच दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली : तपती गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

आईएमडी के अनुसार रविवार को केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश कर सकता है। इससे भारत के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली के सीनियर वैज्ञानिक ने वेस्टर्न हिमालयन रीजन में अगले चार-पांच दिनों में बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी दिल्ली के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में बारिश के आसार है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने IMD-Delhi के सीनियर मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार के हवाले से बताया कि इरान के पश्चिमी विक्षोभ के कारण वेस्टर्न हिमालयन रीजन में अगले चार-पांच दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। डॉ. नरेश कुमार ने आगे बताया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद इन राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *