Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

राजस्थान : राहुल गांधी ने भाजपा कार्यालय की छत पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर किया अभिवादन

जयपुर : भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में दूसरा दिन है। यात्रा आज सुबह 6 बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल, गहलोत कैबिनेट के मंत्री प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी राहुल गांधी के साथ चलें। इस दौरान राहुल गांधी ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी से लंबी सियासी मंत्रणा भी की।

भाजपा कार्यालय पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन
भारत जुोड़ो यात्रा आज जब झालावाड़ में भाजपा के जिला कार्यालय के सामने से निकली तो राहुल गांधी ने भाजपा कार्यालय की छत पर खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। राहुल गांधी के हाथ हिलाकर किए गए अभिवादन से भाजपा कार्यालय पर खड़े लोग भी मुस्कुराए। राहुल गांधी के साथ चल रहे अन्य कांग्रेस के नेताओं ने भी भाजपा कार्यालय की तरफ हाथ हिलाए। बताया जाता है कि झालावाड़ से भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह का कार्यालय भी यहीं हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *