Breaking
Sat. Jun 27th, 2026

कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर! चंद सेकंड में Security Guard को यूं खींच ले गई मौत

लुधियाना(राज): यहां के ऋषि नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक्टिवा सवार युवक ट्राली की चपेट में आ गया, जिसका सिर बुरी तरह कुचल गया। मृतक की पहचान तरसेम लाल (53) के रूप में हुई है, जो सिक्योरिटी गार्ड था।

जानकारी के अनुसार हंबड़ा रोड पर बारनहाड़ा गांव के पास गली से कार निकल रही थी, जिसे देख तरसेम लाल ने ब्रेक लगाई लेकिन उससे एक्टिवा संभल नहीं पाई, जिससे संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रही ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

उक्त सारी घटना घटनास्थल पर लगे कैमरे में कैद हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *