Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

समूचे देश में मानसून की बहार, करीब 30 राज्यों में बारिश के आसार

नई दिल्ली : लंबे समय तक भीषण गर्मी का प्रकोप झेलने के बाद देश के ज्यादतर हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। गुरुग्राम और आसपास के अन्य इलाकों में शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश आज सुबह तक जारी रही। आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कल से हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने मुंबई में आज रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां आज भी भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के करीब 30 राज्यों में अगले पांच दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

देश के सबसे खुबसूरत प्रदेशों में से एक हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक 5 घंटे तक हुई लगातार बारिश से आम लोगों की जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बता दें कि शिमला शहर में बारिश ने बीते 15 साल का रिकॉर्ड टूटा। यहां 12 घंटे में एक दिन में 99 MM पानी बरसा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *