Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

Agra University : बीए एलएलबी पांच वर्षीय परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट

आगरा/मथुरा। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी ने बीए एलएलबी पांच वर्षीय परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम बीते दिन 5 दिसंबर देर शाम जारी हुए हैं। इस बार परिणाम अच्छा रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
विदित रहे कि परीक्षा समय से न होने के कारण आगरा यूनिवर्सिटी ने एलएलबी, बीए एलएलबी वर्ष 2021-22 की परीक्षा ओएमआर सीट के माध्यम से कराई थी। परीक्षा और प्रेक्टीकल नवंबर माह में संपन्न हो गए। ओएमआर सीट पर परीक्षा कराए जाने के कारण अभी बीए एलएलबी का परीक्षा परिणाम भी समय से घोषित हो गया है।
अभी एलएलबी के परीक्षा परिणाम का छात्रों को इंतजार है। बीए एलएलबी के छात्र आगरा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं या फिर छात्र इस लिंक पर क्लिक कर अपना परिणाम जान सकते हैं।

https://result.dbrauonlineservices.in/All_Results.aspx

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *