Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

अब पीएम मोदी की ये दिग्गज ‘तिकड़ी’ उतर रही मैदान में

नई दिल्ली : प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के बड़े नेताओं के दौरे भी शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जहां भाजपा चुनाव में फेस बनाकर मैदान में उतारने की तैयारी में है, वहीं केंद्र के अन्य बड़े नेताओं को भी संभागवार जिम्मेदारी दिए जाने की कवायद चल रही है।

इस कड़ी में अब गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिन प्रदेश में विभिन्न संभागों के दौरे पर रहेंगे।

दरअसल, भाजपा की ओर से पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम का आकलन किया गया है। मुख्य रूप से उन संभागों पर अन्य नेताओं को भेजा जा रहा है जहां पार्टी का पिछले विधानसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन रहा है। इसमें मुख्य रूप से भरतपुर और जोधपुर संभाग पर भाजपा की नजर है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया के असम का राज्यपाल बनने के बाद खाली हुए उदयपुर संभाग में भी अब भाजपा नए सिरे से कवायद करने जा रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो भाजपा की जोधपुर और भरतपुर संभाग में हालत काफी खराब रही थी। वहीं उदयपुर में उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा था। मुख्य जिलों की बात की जाए तो धौलपुर में भाजपा का खाता भी नहीं खुला था, वहीं भरतपुर, अलवर जिले में भी गिनी-चुनी सीटे ही मिली थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *