Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

दिल्ली में फिर सताएगी उमस वाली गर्मी, UP-MP समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली : देशभर में माॅनसून ने दस्तक दे दी है। जहां भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रखा था। रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। हालांकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का भयानक तांडव भी देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के साथ कई हिस्सों में भारी बरसात होने की आशंका हैं। उधर, राजधानी नई दिल्ली में माॅनसून के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है। गुरुवार को नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिली। दिल्ली में मॉनसून की एंट्री भले ही तय समय से पहले ही हो गई थी, लेकिन अभी तक माॅनसून की स्थिति कमजोर बनी हुई है।

मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में शनिवार और रविवार को हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में एक बार फिर से लोगों को उमस और चिपचिपी वाली गर्मी का सांमना करना पड़ सकता है। वहीं रविवार के बाद तापमान बढ़ने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जाएगा। हालांकि अगले वीकेंड से दिल्ली में मौसम फिर बदलेगा और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

मौसम वैज्ञानिकों ने भारत के पश्चिमी हिस्से में आए चक्रवात के कारण कमजोर मॉनसून की संभावना जताई थी। चक्रवाती दबाव ने उत्तर भारत की ओर हवा की गति को कम कर दिया था, जो एक मजबूत मॉनसून के लिए जरूरी था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई के मध्य तक मॉनसून रफ्तार पकड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *